विभूतिपुर: विभूतिपुर के सिंघिया घाट में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल, दो को रेफर किया गया
सिंघियाघाट में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में आधे दर्जन लोग जख्मी हुए। स्वजनों द्वारा जख्मी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विभूतिपुर में भर्ती कराया गया। पुष्टि करते हुए चिकित्सा तुषांत और सरफराज आलम ने संयुक्त रुप से बताया कि एक पक्ष से स्व. शंकर महतो की पत्नी सुशीला देवी व पुत्री डोली कुमारी गंभीर रूप से घायल हैं।