हमीरपुर: हमीरपुर में महिला बन्दियों के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए कारागार में 'सैनिटरी नैपकिन इन्सीनरेटर' एवं वेंडिंग मशीन का शुभारम्भ
महिला बन्दियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म संबंधी जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में आज जिला कारागार में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। सुभाषिनी शिवहरे फाउंडेशन, कानपुर द्वारा कारागार में निरुद्ध महिला बन्दियों के उपयोगार्थ उपलब्ध कराई गई ‘सैनिटरी नैपकिन इन्सीनरेटर एवं वेंडिंग मशीन’ का उद्घाटन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वन्दना अग्रवाल द्वारा किया गय