ओबरा: म्योरपुर में जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, 10 दिन से 250 ग्रामीण अंधेरे में
Obra, Sonbhadra | Apr 19, 2026 म्योरपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत आरंग पानी के काशीकूड़ गांव में जले ट्रांसफार्मर को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर जलने के कारण पिछले दस दिनों से लगभग 250 लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मनमानी का आरोप लगाया।