नवाबगंज: पीरबटावन पूर्वी में प्लॉट विवाद में पिता-पुत्र घायल, विपक्षियों ने लाठी-डंडों से पीटा, सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बाराबंकी के मोहल्ला पीरबटावन पूर्वी में प्लॉट की बाउंड्री को लेकर हुए विवाद में पिता मोहम्मद जावेद और उनके दो बेटे तहा व मोहम्मद आदिल को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।