शाहबाद: पठकाना रामलीला मैदान में नगर पालिका के अभिलेखों का हुआ दर्ज, अधिशासी अधिकारी ने मेला मंच से की घोषणा
रामलीला मेला मैदान पठकाना की भूमि को 88 वर्ष बाद सोमवार को नगर पालिका के अभिलेखों और शाहाबाद के मानचित्र में स्थान आखिर मिल ही गया।नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सोमवार की शाम को रामलीला मेला मंच पर घोषणा करते हुए बताया की रामलीला का मैदान अब अभिलेखों में दर्ज हो गया है।