बहराइच: मिहींपुरवा मोतीपुर क्षेत्र के निवासी ग्रामीणों ने समाज कल्याण कार्यालय पहुंचकर मांगों को लेकर दिया शिकायती पत्र
थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पहुंचे मिहींपुरवा मोतीपुर क्षेत्र के रहने वाले दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने एक शिकायती पत्र देते हुए मांग की है कि उन्हें सरकार द्वारा जमीन आवंटित कर बसाया गया था। लेकिन उन्हें आवंटित पट्टे का न तो नवीनीकरण किया जा रहा है और न ही वरासत दर्ज हो रही जिससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।