बहराइच: बहराइच पहुंचे आईजी देवीपाटन मंडल अमित पाठक ने सिद्धनाथ मंदिर में जाकर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बहराइच में श्रावण माह के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है। देवीपाटन मंडल के IG अमित पाठक बहराइच पहुंचे और सिद्धनाथ मंदिर में सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। IG ने बॉर्डर पर खाद तस्करी को लेकर कहा कि इस विषय कमिश्नर साहब और डीएम साहब से बात हुई है। जल्द कार्रवाई की बात कही है