बहराइच: कोटवा के पास सड़क हादसे में घायल युवक की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
बहराइच में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें इकरार अहमद की मौत हो गई। इकरार अहमद अलीनगर खैरीघाट के रहने वाले थे। और कोटवा के पास सड़क हादसे में घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए बहराइच अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जाच में गई है।