बहराइच: एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने हत्या मामले के तीन अभियुक्तों को सुनाया दोषी करार, दी सश्रम आजीवन कारावास की सज़ा
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित एफटीसी द्वितीय कोर्ट ने हत्या मामले के तीन अभियुक्त को दोषी करार देते हुए मंगलवार को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। एडीजीसी क्रिमिनल सुनील कुमार जायसवाल ने संबंध में जानकारी देते हुए मंगलवार शाम को बताया कि घटना वर्ष 2005 में पयागपुर थाना क्षेत्र में हुई थी इस मामले में एक व्यक्ति की हत्या की गई थी।