होशंगाबाद नगर: साकेत नगर कार्यालय में विधायक ने नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं
साकेत नगर स्थित कार्यालय में बुधवार को करीब 5 बजे विधायक डॉ सीता शरण शर्मा ने क्षेत्र के नागरिकों एवं आत्मीय जनों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान विधायक ने उपस्थित नागरिकों से विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रीय विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। उन्होंने आमजन की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए उनके शीघ्र सुनिश्चित कदम उठाने आश्वासन दिया।