बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने नवगछिया पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भागलपुर के नवगछिया अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने खरीक प्रखंड स्थित राघोपुर तटबंध का निरीक्षण किया।
गंगा और कोसी नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच तटबंध पर बने दबाव और सुरक्षा व्यवस्था का उन्होंने जमीनी जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों से तटबंध की स्थिति और किए जा रहे सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी ली गई।
केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों की भी समीक्षा की और प्रभावित लोगों की स्थिति की जानकारी ली।
Patna Rural, Patna | Sep 16, 2026