लक्ष्मणगढ़: लक्ष्मणगढ़ में गोरपहाड़ी मार्ग कंटीली झाड़ियों से अवरुद्ध
लक्ष्मणगढ़ | कस्बे की बांध की पाल पर पंचमुखी हनुमान मंदिर से गोरपहाड़ी जाने वाले मुख्य मार्ग पर कंटीली झाड़ियां, परदेशी बबूल और कचरा जमा होने से आवागमन प्रभावित हो गया है। रास्ते पर झाड़-झंखाड़ बढ़ने से किसानों को ट्रैक्टर और दुपहिया वाहन खेतों तक ले जाने में भारी परेशानी हो रही है।