आंवला: आंवला कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री ने जनता दर्शन में सुनीं समस्याएं, संगठन और समाज के लोगों से की बैठक
आंवला स्थित भाजपा कैंप कार्यालय में शनिवार को सुबह 11 बजे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।