मंडला: मवई क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक सील, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई
Mandla, Mandla | Jun 23, 2026 मंगलवार को दो बजे स्वास्थ्य विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मवई क्षेत्र में संचालित एक कथित झोलाछाप डॉक्टर की क्लीनिक पर छापामार कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया। CMHO डॉ डीजे मोहन्ती ने बताया कि घुटास उमरिया तिराहा, मवई क्षेत्र में मिथुन कुमार लिखाके के संबंध में अवैध रूप से क्लीनिक संचालन की शिकायत प्राप्त हुई थी।