कटंगी: टेकाड़ी (का) में लाखों रुपयों का कथित फर्जीवाड़ा, विशेष ग्राम सभा में उजागर हुआ मामला; फर्जी बिल आए सामने
जनपद पंचायत कटंगी की ग्राम पंचायत टेकाड़ी (का) में फर्जी बिलों के जरिए कथित तौर पर लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार किया गया है। यह पूरा मामला ग्राम पंचायत में विशेष ग्राम सभा के दौरान सामने आया। पंचायत के सामने स्थित सभा मंच में विशेष ग्राम सभा बुलाई गई थी। बैठक में जनपद पंचायत कटंगी से पंचायत समन्वयक गनपत सिंह मरकाम और सोशल ऑडिट बीसी लक्ष्मी गाते मौजूद रही।