कटंगी: कटंगी में सरपंच संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित, पंचायतों को संचालित करने में सरपंचों को आ रही विभिन्न परेशानियां
जनपद पंचायत कटंगी के सभागार में सरपंच संघ की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। सरपंच संघ जिलाध्यक्ष वैभव सिंह बिसेन के नेतृत्व में बैठक आहुत हुई। बैठक में जनपद पंचायत कटंगी की सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे। दरअसल यह बैठक सरपंचों के सामने पंचायतों को संचालित करने में आ रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए बुलवाई गई थी।