हायाघाट: शराब के नशे में हंगामा करना पड़ा महंगा, हायाघाट पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार,मकसूदपुर गांव का रहने वाला आरोपी,
हायाघाट थाना क्षेत्र में शराब सेवन कर हंगामा करना एक युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रंजन कुमार सिंह के रूप में की गई है, जो मकसूदपुर गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहा था,