भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 में छतरपुर जिले के बिजावर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 225 हरपुरा के बीएलओ बलराम यादव जिले के पहले बीएलओ बने, जिन्होंने अपने केंद्र के सभी गणना पत्रकों का डिजिटलाइजेशन पूरा कर मिसाल पेश की।