जुन्नारदेव: मामा के घर आए युवक की कुएं में डूबने से मौत, क्षेत्र में शोक
जुन्नारदेव थाना अंतर्गत डुंगरिया चौकी क्षेत्र के ग्राम कोल्हिया में एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोरदई निवासी रूपेश उईके (उम्र 22 वर्ष) अपने मामा के घर कोल्हिया आया हुआ था।
बताया जा रहा है कि रूपेश अपने दो साथियों के साथ खेत में बने कुएं पर नहाने गया था। नहाने के दौरान वह कुएं में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया। बाद में कोटवार एवं पुलिस की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकाला गया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
परिजनों के अनुसार युवक ने घर आकर बताया था कि पानी खींचते समय वह कुएं में गिर गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद रूपेश उईके को मृत घोषित कर दिया।
घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिनांक: 20 जून 2026
स्थान: ग्राम कोल्हिया, थाना जुन्नारदेव (डुंगरिया चौकी)
Junnardeo, Chhindwara | Jun 20, 2026