आगरा: पंचकुइया स्थित सदर तहसील में पीड़ित महिला ने किया हंगामा,तहसीलदार के पेशगार पर लगाए रुपया मांगने का आरोप
आगरा के पंचकुइया स्थित सदर तहसील में शुक्रवार को हंगामा हो गया। पीड़ित महिला ने तहसीलदार के पेशगार पर रुपया मांगने का आरोप लगाया। पीड़िता की बहन ने बताया कि उसकी बहन ससुरालीजनों ने धोखे से उसके पति की जमीन नाम करा ली हैं। जिसकी शिकायत सदर तहसील में की गई थी। हमारे हक में फैसला देने के लिए हमसे रुपयों की मांग की जा रही हैं।