पटना ग्रामीण: छोटी पहाड़ी स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम से 6080 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, युवा करते हैं नशे के तौर पर इस्तेमाल
बाईपास थाने की पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने छोटी पहाड़ी स्थित ट्रांसपोर्ट गोदाम में छापेमारी कर 6080 लीटर प्रतिबंधत कफ सिरप बरामद किया है। हालांकि यह बरामदगी सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी के दौरान हुई है। वहीं बुधवार की रात करीब 10:00 बजे बाईपास थाने की पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।