सिधौली: कमलापुर इलाके में तेज रफ्तार के चलते हुआ दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की हुई मौत
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के कमलापुर कस्बे में तेज रफ्तार के चलते दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जानकारी के अनुसार सड़क पार कर रहे पति-पत्नी को तेज रफ्तार बुलेट बाइक ने कुचल दिया हादसे में पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं पति ने स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।