माण्डलगढ़: काछोला पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर की बड़ी कार्रवाई, एक डंपर किया ज़ब्त
काछोला थाना क्षेत्र में अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ काछोला थाना पुलिस ने सख़्ती दिखाते हुए एक और बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान आज मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बनास नदी स्थित कटारिया खेड़ा के पास अवैध बजरी से भरे एक डंपर को पुलिस ने जप्त किया।