हुज़ूर: रीवा में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारें
रीवा शहर में घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। कई गैस गोदामों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं। अजगरहा स्थित गैस गोदाम में करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन देखी गई, जबकि मैदानी क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में लोग सिलेंडर लेने के लिए घंटों इंतजार करते नजर आए।