कोतमा: युवक की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, सड़क पर शव रखकर जताया विरोध
Kotma, Anuppur | Apr 23, 2026 कोतमा में युवक की मौत पर गुरुवार 1:00 बजे परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की। बताया गया कि मामला नाबालिग किशोरी से जुड़ा हुआ था जहां उसके परिजनों ने युवक पर परेशान करने के आरोप लगाए थे जिसकी जांच के लिए बुलाए जाने के बाद डर से युवक ने आत्महत्या कर ली।