शाहजहांपुर: शीतलहर में गोशालाओं की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन मुस्तैद, सीडीओ ने दिए कड़े निर्देश
शाहजहांपुर।जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए पशुओं की सुरक्षा और देखभाल को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। गोशालाओं में सभी आवश्यक इंतज़ाम दुरुस्त रखने के लिए जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैमुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह ने सभी गोशालाओं में अलाव, तिरपाल, ट्रिपल चारा और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं