#सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत तराना में एलिम्को द्वारा सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर आयोजित
---
उज्जैन, 08 अक्टूबर 2026/
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उज्जैन तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), उज्जैन के संयुक्त सहयोग से जनपद पंचायत तराना में निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से आवश्यक परीक्षण एवं चिन्हांकन की प्रक्रिया की गई। शिविर में कुल 33 हितग्राही उपस्थित हुए, जिन्हें सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हांकित किया गया। इनमें 05 बौद्धिक दिव्यांग, 19 अस्थि बाधित दिव्यांग, 02 श्रवण बाधित दिव्यांग तथा 07 वरिष्ठजन शामिल रहे।
इस अवसर पर जनपद पंचायत तराना में मद्य निषेध सप्ताह एवं नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों द्वारा सेल्फी, हस्ताक्षर एवं नशामुक्ति की शपथ लेकर समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के माध्यम से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
JDjansampark Ujjain
CM Madhya Pradesh
25 views | Umaria, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026