बिहार: प्रभु यीशु के जन्मदिन के लिए देवीसराय स्थित कैथोलिक चर्च सजकर तैयार, रात से शुरू होंगे अनुष्ठान
Bihar, Nalanda | Dec 24, 2025 बिहार शरीफ के देवी सराय स्थित कैथोलिक चर्च में 25 दिसंबर को प्रभु यीशु के जन्मोत्सव की विशेष तैयारियां बुधवार की दोपहर 2 बजे पूरी कर ली गई हैं। चर्च परिसर को दुल्हन की तरह सजाया-संवारा गया है, जो श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। चर्च के पादरी फादर अनूप ने बताया कि क्रिसमस की पूर्व संध्या पर आज मध्यरात्रि 12 बजे से ही धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएं