बस्ती: मड़वा नगर के प्राइवेट मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार पर पुलिस ने छापा मारकर 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Basti, Basti | Apr 17, 2025 पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर मड़वा नगर मोहल्ले के प्राइवेट मकान में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के मामले में छापा मार कर पुलिस टीम ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें शिव मूरत चौधरी अंबुज पटेल राजू यादव रामकरण हिमेश त्रिपाठी रेनू आदि को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।