बिलासपुर: बिलासपुर थाना क्षेत्र में दो रोडवेज बसों की भिड़ंत में ड्राइवर, कंडक्टर सहित आधा दर्जन यात्री घायल
थाना बिलासपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नवीन मंडी के पास दो रोडवेज बसों की टक्कर हो गई। टनकपुर डिपो की बस ने ओवरटेक कर अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे आ रही रामपुर डिपो की बस टकरा गई। हादसे में चालक-परिचालक सहित करीब 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक बस सहित फरार है। पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।