राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ
राजाखेड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया, पौधे लगाकर ली देखभाल की शपथ धौलपुर जिले के राजाखेड़ा में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय नगर पालिका परिसर और न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।