गावां: महावीर झंडा की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
Gawan, Giridih | Mar 26, 2026 रामनवमी पर्व को लेकर गावां प्रखंड में काफी उत्साह है। गुरुवार को गावां बाजार, माल्डा बाजार और पिहरा बाजार की दुकानों में महावीरी झंडों की खूब बिक्री हो रही है। सभी दुकानों के आगे महावीरी झंडे हर साइज में लगाए गए हैं। जिसके कारण दुकान झंडों से पट गया है।