इटावा: वैदपुरा और बसरेहर पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत 2 बदमाशों को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली: ASP ग्रामीण
Etawah, Etawah | May 12, 2026 वैदपुरा और बसरेहर पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार रात ग्राम चकबा बुजुर्ग के पास हुई पुलिस मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में मुख्य आरोपी सिकंदर के दोनों पैरों में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Asp ने दी जानकारी