फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में गैंगस्टर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई, रसूलपुर पुलिस ने पकड़े तीन खूंखार अपराधी
जिले में संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रसूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन कुख्यात अपराधियों—यासीन, फईम कुरैशी और शमशाद कुरैशी—को रसूलपुर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों से मंगलवार दोपहर दो बजे क़रीबन धर दबोचा।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर उक्त कार्यवाही हुई।