फिरोज़ाबाद: बीआरसी सिविल लाइन में स्कूल चलो अभियान का द्वितीय चरण शुरू, फिरोजाबाद प्रदेश में बना दूसरा टॉपर
बीआरसी सिविल लाइन में ‘स्कूल चलो अभियान’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ विधायक सदर मनीष असीजा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव व मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य समेत अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में मंगलवार दोपहर डेढ़ बजे क़रीबन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुई।