फिरोज़ाबाद: डेंगू का प्रकोप फैलने से पहले मैदान में उतरे अधिकारी, सिविल लाइन में विधायक मनीष असीजा ने अभियान का किया शुभारंभ
01 जुलाई 2025 – संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ सिविल लाइन पर मंगलवार दोपहर एक बजे क़रीबन सदर विधायक मनीष असीजा ने किया। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर विधायक ने डेंगू से बचाव को लेकर जनता से अपील की कि कूलर व टंकी का पानी नियमित रूप से बदले।