कोंडागांव: कोंडागांव जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी पर कड़ा प्रहार, 1060 बैग यूरिया जब्त, दोषियों पर होगी कार्रवाई
कोंडागांव जिले में कृषि आदानों की कालाबाजारी, जमाखोरी और मनमानी पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी है। आज रविवार दोपहर 12:30 बजे विज्ञप्ति जारी की गई है जिसके मुताबिक कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर उप संचालक कृषि कैलाश मरकाम के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में अनियमितताओं पर सीधे कार्रवाई की जा रही है।