बिंदकी: वाजिदपुर गांव के समीप एक बगिया में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजकर शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्यानपुर क्षेत्र के अंतर्गत वाजिदपुर गांव के समीप एक बगिया में शुक्रवार की शाम करीब 5:30 बजे एक युवक अविनाश यादव उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र राम मनोहर यादव निवासी ग्राम वाजिदपुर का शव फांसी के फंदे में लटका देखा गया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।