प्रतापगढ़-नीमच मार्ग से बरडिया बालाजी को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क रास्ता अतिक्रमण की चपेट में आ गया है, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सामंतपुरा, छोटी सादड़ी और चिताखेड़ा को जोड़ने वाला यह मार्ग संकरा होकर लगभग बंद हो गया है। जगह-जगह गड्ढों और कच्चे रास्ते के कारण स्थिति और खराब है।