बीकानेर: दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध में कांग्रेस ने जलदाय विभाग कार्यालय में किया प्रदर्शन
बीकानेर के चोतीना कुआं क्षेत्र में दूषित पेयजल सप्लाई से परेशान लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासियों ने जलदाय विभाग कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ह