बांगरमऊ: बांगरमऊ में सेल्समैन से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ की गई, वीडियो हुआ वायरल, सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ा गया
उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। माढ़ापुर रोड स्थित एक कंपोजिट दुकान पर कुछ युवकों ने सेल्समैन के साथ मारपीट कर दुकान में तोड़फोड़ की। बताया जा रहा है कि विकास नामक युवक अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा था, जहां कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दबंगों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए, लेकिन पूरी घटना कैमरे में