बच्चों के प्यार ने रोक दिया CM सैनी का काफिला ❤️
पिहोवा में अक्षर इंटरनेशनल स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे घर जा रहे थे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला देखकर बच्चों ने हाथ हिलाकर टाटा-बाय-बाय किया तो मुख्यमंत्री ने भी अपना काफिला रुकवा दिया।
CM सैनी बच्चों के बीच पहुंचे, उनका दुलार किया और बच्चों से ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाए। बच्चों के बीच कुछ पल के लिए मुख्यमंत्री भी बच्चे बन गए। ❤️🇮🇳