जींद: शहर के रूप नगर में स्थित घर से नगदी व गहने लेकर विवाहिता हुई लापता, पति की शिकायत पर शहर थाने में केस दर्ज
शहर के रूप नगर निवासी एक व्यक्ति ने गत दिवस पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उसने बताया कि चार-पांच अप्रैल की रात्रि उसकी 21 वर्षीय पत्नी परिजनों को बिना कुछ बताएं अचानक घर से चली गई।इस दौरान वह अपने साथ सोने चांदी के गहने, नगदी व मोबाइल भी ले गई । आज शनिवार को पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी।