कोटा: घर में मिला 50 वर्षीय महिला का संदिग्ध शव, कैश और जमीन के कागजात गायब; हत्या की आशंका
Ladpura, Kota | Mar 22, 2026 कोटा (कोटा स्टोरीलाइन): शिक्षा नगरी कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गणेश नगर स्थित एक मकान में 50 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। परिजनों ने लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है। घटना का विवरण मृतका की पहचान बृजेश कुमारी शर्मा (50) के रूप में हुई है, जो गणेश नगर के मकान नंबर 632 में रहती थीं। जानकारी के अनुसार, महिला घर की ऊपरी मंजिल पर अकेली रहती थी, जबकि नीचे के हिस्से में किरायेदार रहते हैं। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात या सुबह के समय यह घटना होने का अंदेशा है। लूट और हत्या का शक परिजनों ने पुलिस को बताया कि घर की अलमारी से नगदी (