सहारनपुर: बाजोरिया रोड अस्पताल में डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों के हंगामे पर सिटी मजिस्ट्रेट व एएसपी पहुंचे
बाजोरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रविवार दोपहर 1:00 बजे सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप कुमार और एएसपी मनोज कुमार यादव पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया।