बड़ी खबर बाढ़ से है, जहां होली मिलन समारोह सह बर्थडे पार्टी के दौरान लगभग 7 बजे एक युवक को गोली मार दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाढ़ के गुलाब बाग चौक पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस दौरान दो पक्षों में विवाद के कारण फायरिंग हुई जिसमें करण नामक युवक को गोली लग गई, जिन्हें पटना रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।