मंझिआंव: गढ़वा व मझिआंव में खुले में मांस बिक्री पर सख्ती, एसडीएम का अल्टीमेटम, एक माह में सुधार नहीं तो होगी कड़ी कार्रवाई
गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने शहर में खुले में मांस, मछली और मुर्गा बिक्री पर सख्ती दिखाते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। गढ़वा नगर परिषद और मझिआंव नगर पंचायत को एक सप्ताह के भीतर सड़क किनारे खुले में पशु-पक्षियों के वध और गंदगी फैलाने पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया गया है। एसडीएम ने साफ कहा है कि यह पब्लिक न्यूसेन्स का मामला है, और यदि एक मही