दमोह: गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था की जांच के लिए जिले में वाटर ऑडिट और मैपिंग होगी, कलेक्टर ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Jan 20, 2025 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आज सोमवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिले भर में कही पर भी पानी की समस्या से न जूझना पड़े इसके लिए वर्ष 2047 तक के लिए शेड्यूल तैयार किया जा रहा है। हैंडपैपों का सुधार कार्य भी होगा। जिसके चलते जिले में वाटर ऑडिट एवं वाटर मैपिंग की जाएगी। बंद और काबिज पड़े हैंड पाइपों का सुधार कार्य भी किया जाएगा।