दमोह: भैंसा में 25 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी
Damoh, Damoh | Jan 20, 2025 दमोह भैंसा में आज सोमवार सुबह 9 बजे अज्ञात कारणों के चलते 25 वर्षीय युवक के द्वारा जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिए जाने पर मौत हो जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद जिला अस्पताल मे मौजूद डॉ ने भैंसा निवासी अरविंद पिता रामलाल अहिरवार उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित करने के बाद सोमवार दोपहर 2 बजे पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।