राजगढ़: कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने पीएम केयर्स योजना के बच्चों से की मुलाकात
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा के द्वारा राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत बच्चों से कलेक्टर के द्वारा मुलाकात की गई। इस दौरान कलेक्टर ने उनसे संवाद भी किया। इस दौरान कलेक्टर ने उन्हें शिक्षा, सहायता, स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य लाभों की जानकारी भी दी।